नोट- वर्तमान समय में प्रवचनसार का यह स्वाध्याय पूर्ण हो चुका है।

Google classroom पर अप्रैल 2019 से online अर्हं गुरुकुल शुरू किया गया। इस पर enrol करके प्रवचनसार ग्रंथ का स्वाध्याय किया गया और self study द्वारा ज्ञान प्राप्त करके ग्रन्थ के विषय का चिन्तन मनन किया गया । इस अर्हं गुरुकुल classroom में स्वाध्याय के लिए सभी तरह का video, audio, written text, assignment, question paper आदि study material उपलब्ध कराया गया। ये सभी study material परम पूज्य मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज के प्रवचनसार ग्रंथ पर हुए प्रवचनों पर आधारित था। ये प्रवचन आसानी से समझ में आते है, कठिन विषय को सरल भाषा में स्पष्ट करते हैं और साथ ही नई जानकारियां भी इनसे मिलती हैं।
नीचे दिए गये youtube video में अर्हं गुरुकुल को enrol करने का तरीका step by step समझाया गया जिसे गुरुकुल join करने के लिए follow किया गया –
